Halloween party ideas 2015

राजस्थान में रविवार को 48 नए कोरोना केस सामने आए। इनमें जयपुर में 24, भरतपुर में 4, झुंझुनू और कोटा में 3-3, चित्तौड़गढ़ में 2, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, दौसा, जालौर, नागौर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और झालावाड़ में 1-1 पॉजिटिव मिला। साथ ही दूसरे राज्य से 2 लोग भी संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10385 पहुंच गया। वहीं, राज्य में 3 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 2 और बारां में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 234 पहुंच गया।

गांव में भी रोजी-रोटी का संकट दो माह बाद लौटने लगे श्रमिक
लॉकडाउन के दौरान फैक्ट्री बंद होने से अपने-अपने राज्यों को गए प्रवासी मजदूर अब फिर से अपने काम पर लौटने लगे हैं। भरतपुर रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में जयपुर, अलवर एवं प्रदेश के अन्य शहरों में जाने के लिए बिहार, यूपी और उत्तराखंड के मजदूर बस का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।रोडवेज प्रशासन ने करीब 100 मजदूरों को जयपुर भेजने की ‌व्यवस्था की। बस स्टैंड पर परिवार के साथ बैठे बिहार के रविरंजन, मदन कुमार, मनोज कुमार ने बताया कि लॉकडाउन होने पर वह अपने गांव चले गए थे, लेकिन वहां भी रोजी-रोटी का जुगाड़ नहीं हुआ। कुछ दिन पहले ठेकेदार का फोन आया था और काम लगाने की कहा था। इसलिए अब वापस जयपुर जा रहे हैं। वही फिरोजाबाद के श्यामलाल कोली, आगरा के गुलाब सिंह और अलवर के कृपा ने बताया कि करीब दो माह से घर में बैठे हैं। जो इकट्‌ठा किया था सब खत्म हो गया। अखबार में पढ़ा कि जयपुर में कर्फ्यू खत्म हो गया है। इसलिए काम की तलाश में जा रहे हैं।

प्रदेश में मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और सभी टाइगर रिजर्व कल से खुलेंगे

8 जून से प्रदेश में शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और क्लब सशर्त खोले जा सकेंगे। शराब की दुकानों का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब ये शाम 6 के बजाय 8 बजे तक खुल सकेंगी। गृह विभाग के एसीएस राजीव स्वरूप ने आदेश में कहा है कि मॉल, होटल, रेस्टोरेंट्स और क्लब खोलने के लिए केंद्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 4 जून को जारी किए गए मानक पूरे करने होंगे। इसके तहत सोशल डिस्टेंसिंग व सेनिटाइजनेशन जैसी शर्तों को पूरी करने के अलावा रेस्टोंरेंट में दो टेबलों के बीच सिटिंग की व्यवस्था में कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी होगी। फास्ट फूड इकाइयों में जहां खड़े खाने की व्यवस्था होगी, वहां टेबलों के मध्य कम से कम 8 फीट की दूरी रखनी होगी। एक टेबल पर दो से अधिक व्यक्ति नहीं होंगे।

आम लोगों के लिए मंदिर के पट बंद, मंत्री पहुंचे तो मुंडारा माता का दरबार खोलकर कराए दर्शन
प्रदेश के पूर्व गोपालन मंत्री व मुंडारा माताजी के भोपा ओटाराम देवासी के पिता के निधन पर शनिवार को शोक जताने पहुंचे वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई खुद प्रदेश सरकार के आदेशों को भूल गए। कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश में धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने के आदेश के बाद भी वे ओटाराम देवासी के निवास पर कुछ देर रुककर प्रमुख आस्था स्थल चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंत्री को देखकर मंदिर के पट खोले गए। मंदिर में कुछ देर रुकने के बाद वे वापस लौट गए।

पाली में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे।


जयपुर: ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं मिली तो फीमेल नर्स खुद लेने पहुंची, पॉजिटिव निकली
एसएमएस की ही फीमेल नर्स 27 मई तक आरयूएचएस में ड्यूटी थी। वह 28 मई से होम क्वारैंटाइन में थी। ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले 4 जून को जांच के लिए सैम्पल दिया। ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं मिली तो नर्स खुद ही ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले रिपोर्ट लेने चरक भवन पहुंची। रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर लाइफ लाइन ऑफिस में काम करने वाले वरिष्ठ सहायक, ब्लड बैंक में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर और वार्ड बॉय भी पॉजिटिव मिला है।

बारां के पॉजिटिव युवक की मौत
बारां के कोरोना पॉजिटिव युवक ने शनिवार शाम नए अस्पताल के कोविड वार्ड में दम ताेड़ दिया। यह 17 साल का युवक 3 दिन से तलवंडी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती था। शनिवार सुबह ही उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। इसके बाद निजी अस्पताल प्रबंधन ने मरीज वाले आईसीयू को खाली करा दिया और संबंधित स्टाफ व डॉक्टरों को क्वारेंटाइन कर दिया।

झालावाड़ में 20 रेजीडेंट और स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित, भय इतना कि 2 मीटर दूर से कर रहे हैं इलाज
झालावाड़ जिला एसआरजी अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा फिर बढ़ रहा है। फिर से रेजीडेंट व स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। दो दिन पहले भी अस्पताल के तीन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले दो रेजीडेंट डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए। यानी अभी तक अस्पताल में 20 जने संक्रमित हो गए, इसके कारण अस्पताल के अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना का भय बढ़ रहा है। डॉक्टर 2 मीटर दूरी से इलाज कर रहे हैं, वहीं स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 में ड्यूटी करने से घबरा रहे हैं।

अब तककरीब 22 फ्लाइट से 3 हजार से अधिक प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंच चुके।

राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2214 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 1809 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 586, पाली में 587, भरतपुर में 613, कोटा में 509, नागौर में 495, डूंगरपुर में 374, अजमेर में 363, झालावाड़ में 327, सीकर में 273, चित्तौड़गढ़ में 193, सिरोही में 196, टोंक में 170, जालौर में 169, भीलवाड़ा में 167, राजसमंद में 161, झुंझुनूं में 161, चूरू में 152, बीकानेर में 110, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 86, बाड़मेर में 106, मरीज मिले हैं।
  • उधर, अलवर में 83, धौलपुर में 66, दौसा में 65, बारां में 58 सवाई माधोपुर में 40, हनुमानगढ़ में 30, प्रतापगढ़ में 14, करौली में 29 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 7, बूंदी में 4 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 30 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 234 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 112 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 21, कोटा में 18, अजमेर में 9, भरतपुर और नागौर में 8-8, पाली में 7, सीकर में 5, सवाई माधोपुर, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही और करौली में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 8 व्यक्ति की भी मौत हुई है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तस्वीर भरतपुर की है। जहां जयपुर और अन्य जगह जाने के लिए बसों के इंतजार में खड़े प्रवासी मजदूर।


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-rajasthan-live-updates-cases-latest-news-jaipur-jodhpur-kota-ajmer-bharatpur-banswara-7-june-2020-127384166.html
https://ift.tt/3h1cqo6
Next
Newer Post
Previous
This is the last post.

Post a Comment

Powered by Blogger.