रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 113 नए मामले सामने आए और इस तरह राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,662 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही 84 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई।
इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के सुकमा में तीन इनामी नक्सलियों समेत पांच ने किया आत्मसमर्पण
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 113 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 1,662 हो गई है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘एम्स रायपुर में भर्ती दो लोगों की सह-रुग्णता की वजह से मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई है।
https://ift.tt/eA8V8J
Source:- prabhasakshi.com
Post a Comment