Halloween party ideas 2015

Mumbai local trains resume services for essential service workers Image Source : FILE

मुंबई: कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से ठप पड़ी मुंबई लोकल ट्रेन आज से जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए शुरू कर दी गयी है। चर्चगेट से विरार के लिए पहली लोकल ट्रेन सुबह 5.30 बजे छोड़ी गयी, जबकि सेंट्रल हार्बर लोकल ट्रेनों के जरिए करीब 1.25 लाख यात्री आज से यात्रा कर सकेंगे। यह लोकल सेवा जरूरी सेवा से जुड़े यात्रियों के लिए ही रहेगी। इन यात्रियों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करने दिया जाएगा। लोकल ट्रेन की सेवा सामान्य यात्रियों के लिए फिलहाल नहीं रहेगी।

इसके तहत वेस्‍टर्न रेलवे (WR) विरार और दहानू रोड के बीच 8 जोड़ी सहित उपनगरीय सेवाओं के लिए 73 जोड़ी ट्रेनें चलाएगी। वेस्‍टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे ने अपने चयनित उपनगरीय सेवाओं डब्ल्यूआर, सीआर (मुख्य लाइन और बंदरगाह लाइन) को फिर से शुरू करने का फैसला किया।

ये ट्रेनें लगभग 15 मिनट के अंतराल के साथ सुबह 5.30 से रात 11.30 बजे तक चलेंगी। चर्चगेट और विरार के बीच अधिकतम सेवाएं चलेंगी, लेकिन कुछ दहानू रोड तक भी चलेंगी। ये सेवाएं CCG और बोरिवली के बीच फास्ट लोकल ट्रेन के रूप में चलेंगी, और बोरिवली से आगे धीमी गति से चलेंगी।

इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,958 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में यह संख्या बढ़कर 56,740 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 1,07,958 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 3,950 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति कुछ इस प्रकार है...कुल संक्रमितों की संख्या 1,07,958, नए मामले 3,390, अब तक संक्रमण से हुई मौत 3,950, इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 50,978, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 53,017, अब तक कुल 6,57,739 लोगों की जांच हुई है।



Source:- indiatv.in

Post a Comment

Powered by Blogger.