Halloween party ideas 2015

सूर्य ग्रहण लाइव अपडेट Image Source : TWITTER/ITZ_LALLA05

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है जोकि सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 मिनट पहले शुरू हो जाता है। इसलिए  सूतक काल 12 घंटे पहले यानी 20 जून की रात 10 बजे से शुरू हो चुका है। इस दौरान पूजा घरों और मंदिरो के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

5 घंटे का होगा ग्रहण

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार स्पर्श काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा, कंकणाकृति ग्रहण 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा। इस ग्रहण का मध्य काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। कंकणाकृति ग्रहण दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। यानी ग्रहण करीब 5 घंटे का होगा। 

600 साल बाद पड़ रहा है ऐसा ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दिन राहु और केतु के साथ-साथ चार अन्य ग्रह यानी शनि, ब्रहस्पति, शुक्र और बुध भी वक्री होगे जिसका असर हर राशि के जातकों को पड़ेगा। एक साथ 6 ग्रहों का वक्रा होना लगभग 600 साल बाद हुआ है।  

यहां से देखें लाइव टेलिकास्ट

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज), इस सूर्य ग्रहण का लाइव टेलिकास्ट  सोशल मीडिया पर करेगा।  आप  इस लिंक में क्लिक करके लाइ देक सकते हैं।

वहीं दिल्ली के नेहरू तारामंडल के इस लिंक में जाकर देख सकते हैं। https://ift.tt/315DQDF



Source:- indiatv.in

Post a Comment

Powered by Blogger.